ARAINA JEEVAN JAN SEVA

अरायना जीवन जनसेवा
अरायना जीवन जनसेवा
सेवा • समर्पण • सहयोग
अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी लोगो
पंजीकृत सामाजिक संस्था (NGO)

अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी

अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी - ISO 9001:2015 Certified | 12A & 80G Approved | CSR-1 Registered | NITI Aayog Listed NGO “सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ एक बेहतर समाज का निर्माण।” अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी एक पंजीकृत एवं ISO 9001:2015 प्रमाणित गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के समग्र विकास हेतु कार्यरत है। हम पारदर्शिता, गुणवत्ता प्रबंधन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के सिद्धांतों के साथ स्थायी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।

संस्था का निरंतर प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा संबंधी सहायता को प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए।

हम नियमित रूप से जन-जागरूकता अभियान, सहायता वितरण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, शिक्षा सहायता एवं सामाजिक विकास से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

“सेवा, सहयोग और समर्पण के साथ एक बेहतर समाज का निर्माण।”

मुख्य मूल्य

सेवा भावना, पारदर्शिता, जवाबदेही, सहयोग और सामाजिक समर्पण।

कार्य क्षेत्र

शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण।

Our Certifications & Registrations

ISO 9001 CERTIFIED

12A REGISTERED

80G APPROVED

CSR-1 REGISTERED

NITI AAYOG REGISTERED

eAnudan VERIFIED

Certified & Government Recognized NGO

हमारा मिशन & दृष्टि

समाज के उत्थान के लिए समर्पित हमारे विचार, उद्देश्य और दीर्घकालिक दृष्टिकोण

🎯

हमारा मिशन

समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देकर जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना।

हमारा मिशन केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के योग्य बनाना है।

🌏

हमारी दृष्टि (Vision)

एक ऐसा समाज बनाना जहाँ हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों।

हम ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहाँ सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता समाज की मूल पहचान हो।

“सेवा ही हमारा धर्म — शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए समर्पित।
मानवता, सहयोग और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत एक सामाजिक संकल्प।”

हमारे उद्देश्य

शिक्षा सहायता एवं छात्र मार्गदर्शन
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं चिकित्सा सहायता
महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोज़गार प्रशिक्षण
कौशल विकास एवं रोजगार मार्गदर्शन
पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण
सामाजिक जागरूकता अभियान

हमारा प्रभाव (Impact)

100+
लाभार्थियों तक सहायता
5+
स्वास्थ्य शिविर आयोजित
100+
विद्यार्थियों को शिक्षा सहयोग
5+
सामुदायिक विकास अभियान
101+
वृक्षारोपण कार्यक्रम

CSR पार्टनर

Corporate Social Responsibility (CSR)

अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी CSR-1 पंजीकृत संगठन है, जो कॉर्पोरेट संस्थाओं के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी एवं परिणाम-उन्मुख परियोजनाएँ संचालित करती है।

हम पारदर्शी प्रबंधन प्रणाली, नियमित रिपोर्टिंग एवं प्रभाव मूल्यांकन के माध्यम से CSR सहयोग को सफल बनाते हैं।

CSR-1

Registered Organization

Quick Links
Pushpa Dixit Founder
PUSHPA DIXIT
(FOUNDER)

संस्थापक का संदेश

प्रिय साथियों एवं सम्मानित समाजबंधुओं,
आप सभी को अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी की ओर से हार्दिक नमस्कार।

हमारी संस्था का उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से एक बेहतर और सशक्त समाज का निर्माण करना है।

हमारा विश्वास है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है जब हम मिलकर कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए आगे आएँ। संस्था द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहायता, गरीबों हेतु सहायता वितरण, वृक्षारोपण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

हमारा संकल्प है कि हम निष्काम सेवा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाएँ। इस सेवा यात्रा में आपके सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता की अत्यंत आवश्यकता है।

आइए, हम सभी मिलकर “सेवा • सहयोग • समर्पण” के संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँ।

धन्यवाद।
(अध्यक्ष)
अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी
Aarti Lokhande Sanrakshika
AARTI LOKHANDE
(संरक्षक)

संरक्षक का संदेश

प्रिय साथियों एवं समाज के जागरूक नागरिकों,
आप सभी को अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी की ओर से स्नेहपूर्ण नमस्कार।

हमारी संस्था समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से हम सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं।

मेरा मानना है कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़ता है, तभी वास्तविक विकास संभव होता है। संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम, सहायता वितरण, स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता अभियान इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समर्पित हैं।

हम पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा के इस पावन कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आप सभी का सहयोग और सहभागिता हमारे लिए अमूल्य है।

आइए, हम सब मिलकर “सेवा • सहयोग • समर्पण” के साथ एक सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।

धन्यवाद।
(संरक्षक)
अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी
Dr. Anil Bhargav

विशेष आभार

संस्था के संरक्षक Dr. Anil Bhargav जी का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनके प्रेरणादायी नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्था निरंतर सेवा कार्यों में अग्रसर है।

संरक्षक संदेश
मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि Araina Jeevan Janseva Society समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है।

हमारा उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है— चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, गरीब एवं निराश्रितों की मदद या सामाजिक जागरूकता से जुड़ा कार्य हो।

मैं संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को उनके सेवा-भाव, परिश्रम एवं समर्पण के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।

आइए, हम सब मिलकर “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म” के भाव के साथ समाज में नई आशा और नया विश्वास जगाएँ।

Dr. Anil Bhargav

संरक्षक (Patron)
Nishita Singh

संदेश – प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर

Nishita Singh, Program Coordinater के रूप में, संस्था की योजनाओं एवं सामाजिक अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उनका उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का संचालन करना नहीं, बल्कि हर परियोजना को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाना है। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनका समर्पण सराहनीय है।

वह टीम समन्वय, योजना निर्माण और समुदाय से सीधे संवाद के माध्यम से संस्था के मिशन को आगे बढ़ा रही हैं। उनके नेतृत्व में चल रहे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।

“हमारा लक्ष्य केवल सेवा नहीं, बल्कि स्थायी बदलाव लाना है — ताकि हर व्यक्ति को सम्मान, अवसर और सशक्त भविष्य मिल सके।”

Nishita Singh

Program Coordinater

📢 Notice Board

No notices available.

हमारी कार्यकारिणी समिति

Pushpa Dixit

निदेशक / अध्यक्ष

Subhrant Dixit

उपाध्यक्ष

Reeta Francis

कोषाध्यक्ष

Payal Bhatiya

विधिक एवं अनुपालन प्रमुख

Avinash Francis

सचिव

Akhilesh Kumar Tiwari

राष्ट्रीय सचिव

Chahak Gurjar

बोर्ड सदस्य

Rashmi Mohabe

बोर्ड सदस्य

Radha Singh

बोर्ड सदस्य

Kamaljeet Singh

बोर्ड सदस्य

Araina Dixit

युवा विंग प्रमुख

K. G. Fransis

स्वयंसेवक

Ranjana Dube

बोर्ड सदस्य

Aarya Lokhande

Youth Coordinator

Radhika Singh

Community Mobilizer

Aarti Lokhande

संरक्षक

SONI TILWANI

Member

SHANTI KARUNA

जिला समन्यवक

SHARDA KISHAN

Project Intern

Christina Gomes

Program Manager

AMITA YADAV

बाल शिक्षा समन्वयक

Our Gallery Slider

Our Documents

Document 1 Document 1 Document 1 Document 2 Document 1 Document 1
Paudharopan News

वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन

अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी | जनवरी 2026

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व हरित वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प भी लिया।

संस्था का मानना है कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

🌱 Paudharopan News

मासिक निःशुल्क भोजन सेवा अभियान

अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है। हमारी संस्था का उद्देश्य “सेवा, सहयोग और समर्पण” के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

🍲 माह में निःशुल्क भोजन कार्यक्रम

हम प्रत्येक माह निर्धन, असहाय, श्रमिक वर्ग, वृद्धजन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

🎯 कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:

  • जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना
  • भूखमुक्त समाज की दिशा में प्रयास
  • समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना

📌 कार्यक्रम की विशेषताएँ:

  • प्रत्येक माह निर्धारित तिथि 23 को आयोजन
  • स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त भोजन
  • स्वयंसेवकों द्वारा सुव्यवस्थित वितरण
  • जरूरतमंदों की पहचान कर प्राथमिकता से सहयोग

🤝 आप कैसे सहयोग कर सकते हैं?

  • अन्न / राशन सामग्री दान करें
  • आर्थिक सहयोग प्रदान करें
  • स्वयंसेवक बनकर सेवा दें
  • कार्यक्रम की जानकारी अन्य लोगों तक पहुँचाएं

📍 हमारा संकल्प — “कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए”

इसी संकल्प के साथ अरायना जीवन जनसेवा सोसायटी निरंतर सेवा कार्य में समर्पित है।

Contribute Us

हमारे मुख्य कार्यक्रम

जागरूकता कार्यक्रम

समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हम विभिन्न अभियानों का संचालन करते हैं।

स्कूल कार्यक्रम

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में शिक्षा, खेलकूद और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो।

कौशल विकास

युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम सिलाई, कंप्यूटर और अन्य व्यावसायिक कौशल का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण

वृक्षारोपण और जल संरक्षण के माध्यम से हम प्रकृति को बचाने का संकल्प लेते हैं। आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण देना हमारा लक्ष्य है।

कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को सहारा देने के लिए हम हर साल कंबल और गर्म कपड़ों के वितरण का सेवा कार्य करते हैं।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कानूनी शिक्षा और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जाता है।

हाल के समर्थक

दानदाता बनें
पायल भाटिया ₹1200
आरती लोखंडे ₹2100
अखिलेश कुमार तिवारी ₹1000
सुभ्रान्त दीक्षित ₹1100
रीता फ्रांसिस ₹1000
शांति करुणा ₹1000
रश्मि मोहबे ₹500
सोनू प्रजापत ₹1000
विनोद कुमार ₹1000
गोगी ₹1000
अजय जायसवाल ₹500
देवशंकर पाण्डेय ₹1000

सदस्य बनें

अरायना जीवन जनसेवा सोसाइटी से जुड़ें और समाज सेवा के इस पवित्र कार्य का हिस्सा बनें।

सदस्य बनें
Donation QR / Payment Image

Donate & Support

Account Name: ARAINA JEEVAN JANSEVA SOCIETY Account Number: 372802000000640 IFSC Code: IOBA0003728 Bank: Indian Overseas Bank
Kindly share payment screenshot after donation for confirmation and receipt.
Total Visitors: 2120